
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
शाहाबाद,हरदोई। सोमबार को दिनदहाड़े दुकान पर बैठे युवक को गोली मारकर भाग रहे आरोपी को शाहाबाद पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ते हुए हिरासत में लिया था। पकड़े गए आरोपी मुईन पुत्र शहजाद नि0 हर्रई थाना शाहाबाद को पुलिस ने मंगलबार को आरोप को जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अनस (24) पुत्र शकील नि0 महमंद थाना शाहाबाद की बहन शौयबा की शादी आरोपी के पुत्र मुदस्सिर से हुई थी। शादी के बाद दोनों परिवारों में विवाद हो गया था जिसको लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी विवाद में आरोपी ने युवक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई थी।
वही पुलिस ने मामले में आरोपी सहित उसके तीन पुत्रों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक अभियुक्त मुईन को जेल भेज दिया।
