
न्यूज़ डेस्क नई दिल्ली। यूट्यूबर अमित भड़ाना (Amit Bhadana) के फैंस उनके वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं. वे अपने साफ-सुथरे वीडियोज के जरिये दर्शकों को प्यार और रिश्तों का महत्व समझाते हैं. अब उन्होंने अपने फैंस के लिए नया गाना रिलीज किया है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो जाएंगी. वीडियो में बाप-बेटे के खूबसूरत रिश्ते को दिखाया गया है.
जाहिर है कि वे वीडियो के जरिये अपने पिता को याद कर रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक पिता अपने बेटे की हर एक परेशानी में खड़े रहते हैं. वीडियो की शुरुआत में अमित लेटे नजर आते हैं. तभी उनके पास उनके पिता आते हैं और कहते हैं उठ अमित...पहचाना नहीं मैं हूं तेरा बाप, बापू... फिर एक यात्रा शुरू हो जाती है. यह म्यूजिक वीडियो लोगों के दिलों को छूता है. यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
अमित ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया है. वे वीडियो के कैप्शन में लिखते हैं, ''फादर साब' अमित भड़ाना का तीसरा गाना है, जो उनके स्वर्गीय पिता और परिवार को समर्पित है. यह गाना बनाने का मकसद, अपने पिता और परिवार के प्रति प्यार और सम्मान जताना है. यह गाना पिता और बेटे के खूबसूरत रिश्ते की झलक देता है.'
#amit badana new song #father saab
