
सत्यबन्धु भारत। दीपक मिश्रा।
उन्नाव। जनपद वन विभाग की ओर से तुर्कमान नगर वन ब्लॉक बिछिया में कोरोना से जान गवाने वाले लोगो की यादगार में जिलाधिकारी की मौजूदगी में परिजनों से बुधवार को पौध रोपण का कार्य कराया गया।
ब्लॉक के गांव तुर्कमान नगर में वन विभाग की ओर से कोरोना के दौरान जॉन गवाने वाले लोगो की स्मृति में स्मृतिवाटिका का लोकार्पण डी एम रविंद्र कुमार ने किया l इस आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में सदर तहसील के समीप गांव आवास विकास, राजेपुर, ग़दनखेड़ा व दोस्ती नगर सहित अन्य गांव के 35 कोरोना में दिवंगत लोगो के परिजनों को बुलाकर पौध रोपण किया गया l रैंजर वीरेंद्र कुमार पाण्डेय के मुताबिक रोपे गए पौधे में ट्रीगार्ड लगवाकर कोरोना के दौरान मृतको के नाम को अंकित कराया जायेगा l l इस दौरान डी एफ ओ ईशा तिवारी, रेंजर, देवेंद्र कुमार पाण्डेय, एस डी ओ आर एन चौधरी, वन दरोगा रामदत्त सहित अन्य वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
