
सत्यबन्धु भारत।राहुल जायसवाल
न्यूज़ डेस्क। ग्रामीणों का कहना है की गऊ माता का शव तीन दिन से खुले मे पडा हुआ था जिनकी कोई भी सुध लेने वाला नही था ग्राम प्रधान की शिकायत पर कोतवाली से उप निरीक्षक के पी यादव आए एक व्यक्ति को कोतवाली तक ले गये और शाम तक उसको छोड दिया उप निरीक्षक के पी यादव ने गऊ माता का अंतिम संस्कार तक नही करवाया शव को ज्यों का त्यों छोडकर चले गये और अपने उच्चस्थ अधिकारियों को झूठी खबर भेज दी की गौ माता के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है जबकी शव ऐसे ही सडक के किनारे पडा था जिसको कुत्ते व चील कौवे नोच रहे थे, उप निरीक्षक के पी यादव की यह कार्य शैली पूरे पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाली है अपने व वहीं ग्रामीणों का कहना है की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गौ वंशो की रक्षा के लिए चलाये जा रहे तमाम अभियानों पर रुदौली कोतवाली के उप निरीक्षक के पी यादव पलीता लगाने मे कोई कोर कसर नही छोड रहे हैं
ग्रामीणों का कहना है की गऊ माता ने तडप तडप कर अंतिम साॅस ली पर कोई भी गऊ माता के करीब नही गया
ग्रामीणों का कहना है कि जिस गऊ माता की हत्या हुई है व गर्भवती थी मुजफ्फर पुर गौरिया मार्ग के खडंजे पर सडक के किनारे गऊ माता के शव को कुत्तों की पूरी फौज व चील कउवे बुरी तरह से नोंच रहे हैं पर किसी भी जिम्मेदार ने उनका अंतिम संस्कार कराना ठीक नही समझा
ट्वीटर(twitter) पर ट्वीट करने के बाद जिला पुलिस प्रशासन की तरफ से बताया गया की ग्रामीणों की मदद से गऊ माता का अंतिम संस्कार कर दिया गया है जो की सूचना सरासर गलत थी गौरिया मऊ चौराहे से गौरिया के ही कुछ अज्ञात लोगों ने गऊ माता के शव को उठा कर गौरिया मुजफरा बार्डर पर खडंजे के किनारे फेंक दिया और चले गये लोगों द्वारा राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के सक्रिय सदस्य राकेश तिवारी को सूचना दिया गया सूचना पर फौरन अमल करते हुए राकेश तिवारी ने अपने उच्चस्थ पदों पर आसीन जिम्मेदारों को सूचित किया राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल ने तुरंत जिम्मेदारों को फटकार लगाई तो जा के प्रसासन हरकत मे आया राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के नगर अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने मौके पर पहुॅच कर गऊ माता का विधिवत अंतिम संस्कार करवाया पूरे क्षेत्र मे राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के सैदपुर निवासी जिला संगठन सचिव राकेश तिवारी, रुदौली नगर अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव के साथ साथ सभी पदाधिकारियों की भूरि भूरि प्रसंसा हो रही है उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रवेश पांडे, मंडल अध्यक्ष अयोध्या श्री राम ललक शुक्ला , जिलाध्यक्ष अयोध्या सतेन्द्र कसौंधन ।
