
सत्यबन्धु भारत
बीकापुर अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी ने यूं तो जनपद के सभी विकास खंडों पर प्रमुख पद के लिए होने वाले चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जी हां भारतीय जनता पार्टी ने विशेष रणनीति बनाकर बीकापुर विकासखंड के प्रमुख पद के लिए बड़ी जीत हासिल की है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिनेश कुमार वर्मा ने 62 मत प्राप्त करके बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा उम्मीदवार अशोक यादव को 41 मतों की बड़ी शिकस्त दी है। प्रमुख पद के चुनाव तीसरे उम्मीदवार के रूप में निर्दलीय उम्मीदवार माता दी निषाद को केवल अपने एकमात्र वोट से ही संतोष करना पड़ा। शत प्रतिशत हुए मतदान के बाद मतगणना में विजय हासिल करने के बाद जोस से लबरेज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष संजीव सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह रिंकू श्रीवास्तव राकेश पांडे राणा गिरीश पांडे विपुल के नेतृत्व में रोड शो निकालकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान मीडिया से रूबरू हुए भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने जिले की हरनटीनगंज सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराने का दावा करते हुए कहा कि अब बारी विकास की है। विकासखंड बीकापुर में विजयश्री हासिल करने के बाद भाजपा उम्मीदवार दिनेश कुमार वर्मा ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की रात दिन की कड़ी मशक्कत के परिणीति मिली सफलता बहुत बड़ी जिम्मेदारी के साथ आई है। गांव का नक्शा बदलेगा विकास पथ पर विकासख तेजी से आगे बढ़ेगा। पूरा ब्लॉक पर भाजपा समर्थित ऊषा सिंह बिजई।बनी ब्लाक प्रमुख।23 वोट से भाजपा के ही बागी प्रत्याशी ज्योति सिंह को हराया। अमानीगंज ब्लाक पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीदेवी बनी ब्लाक प्रमुख। निर्दलीय प्रत्याशी शोभावती को 5 वोट से हराया। मया ब्लॉक से भाजपा समर्थित उमेश प्रताप सिंह बने ब्लॉक प्रमुख। समाजवादी पार्टी के धर्मवीर वर्मा को तेरह वोट से हराया।
