
सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
पिहानी,हरदोई। जहानीखेड़ा पुलिस ने करीब तीन साल पहले फर्जी बैनामा करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। तीन साल पहले पुलिस ने सीएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जहानीखेड़ ा चौकी प्रभारी रामकेवल तिवारी हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गदरहा गांव निवासी रामशरण पुत्र छुटकन्नू को बरबर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बन्दरहा गांव निवासी परमात्मा पुत्र गोरखनाथ ने छह लोगों के खिलाफ उसकी जमीन का फर्जी बैनामा करने और गवाही व सहयोग करने का आरोप लगाते हुए साल 2018 में मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में जांच के दौरान रामशरण का नाम सामने आया था,पता चला कि रामशरण ने परमात्मा बनकर जमीन का बैनामा किया था। नामजद किये गए लोगो मे तीन निर्दोष पाए गए थे। रविवार को पुलिस ने रामशरण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
