
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद थानाक्षेत्र के अंतर्गत शाहजहाँपुर-हरदोई हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लाया गया। जहाँ पर घायलों की गंभीर स्थित देखते हुए दोनो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहाबाद थानाक्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी धर्मपाल पुत्र आशाराम,अनुराग पुत्र धनीराम व सुबोध पुत्र विश्राम किसी कार्य से शाहाबाद की तरफ से आ रहे थे जैसे ही वह नालंदा पब्लिक स्कूल के पास पहुँचे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जबकि मृतक अनुराग पुत्र धनीराम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु हरदोई भेज दिया।
