लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा-साले गंभीर रूप से घायल



सत्यबन्धु भारत।मुनीश कुमार

शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद थानाक्षेत्र के अंर्तगत बुधवार की शाम मिलन ढाबा के पास बाइक सवार जीजा और साले को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जीजा साले गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी शाहाबाद भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गिगियानी निवासी दिलीप कश्यप पुत्र रज्जन कश्यप (26) अपने जीजा पंकज पुत्र रामसेवक निवासी घटियाघात चौराहा फर्रुखाबाद के साथ ग्राम दनियापुर विक्कू में रिश्तेदारी में गए थे। वापस घर आते समय शाहाबाद हरदोई हाईवे मार्ग पर मिलन ढाबा के निकट चौराहे पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे जीजा साले गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी शाहाबाद भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।