
सत्यबन्धु भारत। दीपक मिश्रा
न्यूज़ डेस्क उन्नाव। सदर कोतवाली दही चौकी अद्योगिक क्षेत्र एक फैक्ट्री मे एक अधेड महिला का शव पाए जाने पर हड़कंप मच गया । सदर कोतवाल सहित दही चौकी पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच पड़ताल कर शव को पी एम के लिए भेज दिया है ।
आसीवन थाना के मोहल्ला तोप खाना निवासी समीम बानो (65) पत्नी अमीम दही चौकी अद्योगिक क्षेत्र की एक दफ़्ती बनाने वाले फैक्ट्री मे 10वर्ष से यही रहकर चौकीदार थी । सोमवार सुबह उसका शव फैक्ट्री मे पड़ा मिलने पर आसपास के लोगो ने इसकी जानकारी दही चौकी पुलिस को दी । मौके पर सदर कोतवाल अनिल सिंह व दही चौकी पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच पड़ताल कर घटना की जानकारी परिजनों को दी । मौके पर परिजन पहुंच कर शव की पहचान की l पुलिस ने शव का पंचायत नामा कर पी एम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताया है , मृतका के 4 बेटे व 3 बेटिया है ।
