लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सड़क बनी दलदल,फस रहे हैं वाहन,निकलना मुश्किल,जिम्मेदार जानकर भी बने अनजान



सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार

जहानीखेड़ा,हरदोई। करीब दस साल पहले अंडरपास के नीचे भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के बाद से नेशनल हाइवे जाने वाले मार्ग से जोड़ने वाली सड़क  काफी जोखिम भरीहै। जहानीखेड़ा-पिहानी रोड से मनिकापुर जाने वाला यह मार्ग करीब डेढ़ किलोमीटर तक काफी जर्जर है,लेकिन नेशनल हाइवे जाने के लिए एकमात्र यही रास्ता होने के कारण बस,ट्रक, डीसीएम आदि भारी वाहन चालक मजबूरन इस मार्ग से  गुजरते हैं। लोगो का कहना था कि रोजाना बड़ी संख्या में वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं।लेकिन गर्मियों में धूल का गुबार उड़ाने वाला यह मार्ग बरसात में कीचड़युक्त होकर खेत बन जाता है। ग्रामीणों का कहना था कि कई सालों से इस खस्ताहाल मार्ग को सही कराने का आश्वासन जनप्रतिनिधियों की ओर से दिया जाता रहा है। लेकिन अभी तक समस्या से निजात नही मिल सकी है। रोड खराब होने के कारण क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ बाहर से आने बालों को भी इस समस्या  से गुजरना पड़ता है। कई साल पहले प्राइवेट बस स्टॉप भी जहानीखेड़ा से पिहानी मोड़ पर आ गया क्योंकि इस दुर्गम रास्ते मे बसे फंस जाती थीं।इस रास्ते से जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी वर्ग भी गुजरता है।किन्तु उक्त समस्या पर किसी की नजर नहीं पड़ी।अथवा जानबूझकर उपेक्षा की जा रही है।जिसका दंस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को झेलना पड़ रहा है।