सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। बांगरमऊ कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान समाजसेवी एवं युवा सपा नेता डॉ शशांक शेखर शुक्ला ने विधान सभा में पिछले दो माह में आधा सैकड़ा से अधिक मेडिकल कैंप लगाकर करीब पांच हजार परिवारों को कोरोना से लड़ने के लिए ताक़त वर्धक दवाइयाँ व मास्क और सैनीटाईज़र का वितरण किया। उन्होंने आज नगर मोहल्ला प्रेमगंज, काशीराम गली, मुकरियाना व सब्जी मंडी में तीन मेडिकल कैंप लगाकर करीब एक हजार नागरिकों को औषधियां वितरित की। डॉ शुक्ला ने बताया कि करोना से लड़ाई में वह अपनी कर्मभूमि की जनता के साथ हर सुख दुख में खड़े हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन कैम्पों की प्रेरणा उन्हें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आवाह्न से मिली और मार्गदर्शन पूर्व सांसद अन्नू टंडन तथा पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव से प्राप्त हुआ। इस मौके पर उन्होंने बाँगरमऊ की जनता से मास्क पहनने और सोशल डिस्टैन्सिंग बनाये रखने की अपील की जिससे बाँगरमऊ तीसरी लहर के प्रकोप से बच सके। टेंपो के संचालन में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, मज़दूर सभा के नगर अध्यक्ष राजा भैया, संदीप दिक्षित, डा. जगदेव गौतम, डा. तस्कीन, काशिफ, आसिफ, रज़ा, बबलू यादव, रणवीर कुशवहा, विनोद, धर्मेंद्र सिंह, किशन यादव आदि ने सहयोग किया।

