बाराबंकी : सद्भावना समिति, बाराबंकी द्वारा कल एक बैठक का आयोजन ग्राम भानमऊ, बाराबंकी में संचालित सद्भावना प्रशिक्षण केंद्र के प्रांगण में किया गया। बैठक में लगभग 80 प्रशिक्षणार्थी व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
बैठक में सहायक आयुक्त उद्योग श्रीमति रूबी जी ने जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होने उपस्थित लोगों से कहा की आप सभी डीआईसी की विभिन्न योजनाओं/ प्रशिक्षण से लाभान्वित हो कर सीधे रोजगार से जुड़ सकते हैं। इस प्रकार आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं। इसमें आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही सरल है जिसे प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति आसानी से पूरा कर सकता है।
कार्यक्रम में मौजूद सुश्री शिवानी सिंह सहायक आयुक्त उद्योग ने उपस्थित प्रशिक्षुओं से बातचीत की व सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सद्भावना समिति की अध्यक्षा सुश्री अपर्णा मिश्रा तथा देवेंद्र सिंह, सीमा देवी, प्रवीण बानो, राजेश भारती, सूरज आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।




