लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सांडी से भाजपा प्रत्याशी अनिल राजपूत बने ब्लाक प्रमुख,हरपालपुर से सपा ने लहराया परचम

 09 ब्लॉक प्रमुख पद पर हुए चुनाव में 05भाजपा,03निर्दलीय व 01 सीट पर सपा का कब्जा



सत्यबन्धु भारत

सांडी/हरपालपुर,हरदोई। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कांटे की टक्कर में जहां सांडी ब्लाक प्रमुख का ताज भाजपा के माथे पर बंधा, वहीं हरपालपुर ब्लाक सपा ने भाजपा से छीन लिया। आपको बता दें की सांडी विकासखंड से ब्लॉक प्रमुख चुनाव भाजपा के अनिल राजपूत एवं सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र यादव की पत्नी शशि यादव के बीच लड़ा जा रहा था। सत्ता के दबाव में सांडी ब्लाक प्रमुख की कुर्सी तो भाजपा को मिल गई, परंतु हरपालपुर से सपा के अनोखे लाल कश्यप ने भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र राजपूत को 67 वोटों से शिकस्त दी। सपा प्रत्याशी को जहां 73 वोट मिले वहीं भाजपा प्रत्याशी को 6 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।

हरपालपुर ब्लाक प्रमुख पद के लिए कुल 84 वोट पड़े, जिनमें से 5 वोट अनवैलिड निकले। सत्ता पक्ष की तरफ से जहां क्षेत्रीय विधायक प्रभास कुमार, हरपालपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू पीके वर्मा सहित भाजपा के तमाम नेता जोड़-तोड़ में लगे हुए थे, वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से एमएलसी राजपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा एवं जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे सहित तब आम सभा का कार्यकर्ता भी अपनी गोटियां बिछा रहे थे। सांडी में स्थानीय मंडी परिसर में संगीनों के साए में मतदान तथा मतगणना का कार्य संपन्न किया गया। इस मौके पर तमाम प्रशासनिक अधिकारी एवं नेता पल- पल की खबर बराबर लेते रहे।

बहीं पिहानी से निर्दलीय कुशी बाजपेई ने जीत दर्ज की,यहाँ से भाजपा ने अपना कोई प्रत्याशी नही खड़ा किया था। सुरसा से भाजपा के विजय पाल,सांडी से भाजपा के अनिल सिंह राजपूत, सण्डीला से भाजपा की आरती देवी,बेहदर से निर्दलीय लक्ष्मी देवी, बिलग्राम से भाजपा के सतेंद्र सिंह मुन्ना,भरावन से निर्दलीय विनोद सिंह तोमर, माधौगंज से भाजपा की लौंगश्री, हरपालपुर से सपा के अनोखेलाल ने ब्लॉक प्रमुख पद पर जीत दर्ज की।