लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

दबंगों ने घर में घुसकर किशोरी के साथ जबरन छेड़छाड़ और हाथापाई की, किशोरी गंभीर रूप से घायल



सत्यबन्धु भारत | रजत अवस्थी

उन्नाव | मामला थाना बीघापुर क्षेत्र के ग्राम धौरहरा का है जहा, राकेश कुमार कोरी की बेटी प्रतिमा के साथ दबंग द्वारा छेड़छाड़ की गई और चाकू से हमला करने के साथ ही लड़की के 4 दाँत भी तोड़ दिए गए। 

परिजनों के अनुसार छेड़खानी करने के उद्देश्य से आये थे दरिंदे।दरिंदों से बचने के लिए लड़की छत पर भाग गई,छेड़छाड़ में असफल होने पर आरोपी ने लड़की का गमछे से   गला दबाया और छत से नीचे फेंक दिया, लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है, परिजनों की तहरीर पर बीघापुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैलड़की को उन्नाव शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, आरोपी घटना के बाद से अभी भी फरार है, पुलिस प्रशासन उनकी खोज में लगा हुआ है।