लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ



सत्यबन्धु भारत। दीपक मिश्रा

उन्नाव। जनपद ब्लॉक बिछिया सभागार में बुधवार को नव निर्वाचित प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह पुरवा विधायक व नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख द्वारा अंग वस्त्र व रामचरित मानस पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया गया।  विकासखण्ड के 57 ग्राम प्रधानों व 91 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह पुरवा विधायक अनिल सिंह व नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से अंग वस्त्र व रामचरित मानस पुस्तक भेंट सम्मानित किया गया। विधायक ने ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से आपसी सामंजस्य से गांव का विकास कराने को कहा। उन्होंने कहा गाँव के विकास में धन की कमी आड़े नही आएगी। ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता ने कहा इस ब्लॉक को क्षेत्र पंचायत निधि से जिले का मॉडल ब्लॉक बनाया जाएगा। साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी साथ लेकर गांव के सर्वांगीण विकास में भागीदारी होगी। कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी पुत्तन लाल पाल ने किया। सम्मान समारोह में पूर्व विधानपरिषद सदस्य अरविंद त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर,एडीओ पंचायत रवि शर्मा,दीपक त्रिवेदी,सुमानी सिंह,दिवाकर तिवारी, आनंद दीक्षित,शशिकांत अवस्थी, रूपेश श्रीवास्तव,महेश,दिलीप मिश्रा, संदीप मिश्रा, ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह , अतुल श्रीवास्तव व मुनेश्वर प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।