सत्यबन्धु भारत, बांगरमऊ-उन्नाव
वन महोत्सव के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं नगर पालिका परिषद के चेयरमैन तथा अधिकारियों ने जगह जगह पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । शासन द्वारा नगर में पौधरोपण हेतु निर्धारित लक्ष्य को पूरा करते उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार , बीडीओ अमित कुमार सिंह, चेयरमैन इज़हार खां, इओ राकेश कुमार सिंह, लिपिक रवीन्द्र कुमार आदि ने अस्थायी गौशाला, एमआरएफ सेंटर, कूड़ा घर, जलकल परिसर, पालिका कार्यालय परिसर मे 884 पौधे रोपकर पर्यावरण समरक्षण का संदेश दिया । पौध रोपण में मुकेश, सुनील, सुरेन्द्र कुमार यादव व अनूप कुमार आदि पालिका कर्मचारी शामिल रहे । वही खंड विकास गंज मुरादाबाद अंतर्गत ग्राम दसगवा स्थित पशुचर की भूमि पर निर्माणाधीन पशु आश्रय स्थल में विधायक श्रीकांत कटियार , पूर्व जिला पंचायत सदस्य रावेद्र सिंह , ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र सिंह , रंजीत कुमार ,कृष्णपाल आदि ने बृहद स्तर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।

