
सत्यबन्धु भारत | रजत अवस्थी
उन्नाव | बीघापुर में रात 10 बजे घर लौटते समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने कार अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे बीघापुर कस्बा निवासी आर्यन पटेल व इमरान को टक्कर मारते हुए सड़क पर पलट गई। हादसे में अंकित और अजय की मौके पर ही मौत हो गई। बीघापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने रायबरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे पैदल जा रहे दो युवकों से टक्कर मारकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। पैदल जा रहे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। अचलगंज कस्बा निवासी पैथालॉजी संचालक अंकित (24) पुत्र राज किशोर अपने दोस्त सराफ अजय (25) के साथ एक अन्य दोस्त हिमांशु शुक्ला द्वारा आयोजित पार्टी में कार से अकवाबाद स्थित पंकज ढाबा में शामिल होने पहुंचे थे।
