
सत्यबन्धु भारत
बेहटागोकुल,हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव खनिगवां कलां में महिला की हत्या अवैध संबंध के चलते उसके कथित प्रेमियों ने की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर तीसरे आरोपी को
भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव खनिगवां कलां निवासी रवि कुमार की पत्नी सीमा उर्फ रेनू (35) की सोमवार की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मंगलवार की सुबह उसका शव झोपड़ी के पीछे 20 मीटर दूर पड़ा मिला
था।
एएसपी (पश्चिमी) कपिल देव सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। उन्होंने मामले के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की थी। पूरे मामले में अवैध संबंधों में हत्या की बात सामने आ रही थी। घटना का खुलासा पुलिस ने 72 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बेहटा गोकुल थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि मृतका के पुत्र सचिन ने विशाल, अरविंद और अंकित के घर आने जाने और घटना की रात भी घर आने की जानकारी दी थी। इसी आधार पर एफआईआर भी दर्ज की गई थी। विशाल और अंकित को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया था। वही फरार चल रहे तीसरे आरोपी
अरविंद को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
