
सत्यबन्धु भारत
लखनऊ। मेरठ निवासी तलवार दंपत्ति ने लखनऊ में जनसंख्या नियंत्रण पर विशेष अभियान चलाया उन्होंने सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जाकर कार्यकर्ताओं को पुष्प वितरित किए साथ ही उनका धन्यवाद ज्ञापन दिया कि वह एक अच्छी सरकार के सशक्त सिपाही हैं जिसने जनसंख्या नियंत्रण की पहल को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है और हम सभी प्रदेश वासी देशवासी इसकी सराहना करते हैं उसके उपरांत तलवार दंपत्ति भाजपा कार्यालय से पैदल यात्रा करते हुए लोगों को पोस्टर्स दिखाते हुए हजरतगंज तक पहुंचे और वहां भी आते जाते लोगों को पुष्प और पोस्ट कार्स वितरित किए और यह आह्वान किया कि वह सरकार के सामने लिखकर यह पक्ष रखें की बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाना बहुत जरूरी है आज उनकी माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात नहीं हो पाई परंतु तलवार दंपत्ति मायूस नहीं है उनको खुशी है कि इस सरकार ने एक बहुत सजग पहल करी है और उम्मीद है उनको कि यह एक अच्छा कानून साबित होगा और साथ ही उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब जब तक केंद्र सरकार भी इस बार एक सशक्त कानून नहीं बनाती है क्योंकि बढ़ती जनसंख्या नियंत्रण ही देश की सभी मुख्यता समस्याओं की जड़ है और इस पर निदान पाना अत्यंत जरूरी है क्योंकि पहले ही बहुत लापरवाही हो चुकी है और अब उम्मीद है कि सरकारें इस पर ठोस कदम उठाकर देश में एक अच्छे कानून जनसंख्या नियंत्रण दो बच्चों का कानून लाकर एक अच्छी पहल करेगी
