लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले श्रीलंका को लगा बड़ा झटका



सत्यबन्धु भारत। 

 न्यूज़ डेस्क। श्रीलंका के खिलाड़ी एंजिलो मैथ्यूज भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से निजी कारणों के चलते हट गए हैं। मैथ्यूज ने अनुबंध विवाद के बीच श्रीलंका क्रिकेट से अगले नोटिस तक राष्ट्रीय जिम्मेदारी से दूर रखने का आग्रह किया है।श्रीलंका क्रिकेट ने बुधवार को घोषणा की थी कि 30 में से 29 खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

पिछले महीने श्रीलंका के खिलाड़ियों ने केंद्रिय अनुबंध में पारदर्शिता की कमी का हवाला देकर इंग्लैंड दौरे के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया था। हालांकि, बाद में यह दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार हुआ था जहां श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा था।श्रीलंका क्रिकेट ने बुधवार को घोषणा की थी कि 30 में से 29 खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

पिछले महीने श्रीलंका के खिलाड़ियों ने केंद्रिय अनुबंध में पारदर्शिता की कमी का हवाला देकर इंग्लैंड दौरे के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया था। हालांकि, बाद में यह दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार हुआ था जहां श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा था।कहा जा रहा है कि एंजिलो मैथ्यूज ने श्रीलंका क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने प्लान के बारे में जानकारी दी है। "सूत्रों के मुताबिक मैथ्यूज ने श्रीलंका क्रिकेट को बताया कि वह फिलहाल मामले पर चर्चा कर रहे हैं और आने वाले सप्ताह में अपने फैसले के बारे में जानकारी देंगे।"

पूर्व कप्तान उन सीनियर क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्होंने 2021-22 के केंद्रीय अनुबंध में पारदर्शिता की कमी का हवाला देकर इस पर सवाल खड़े किए थे।

मैथ्यूज आखिरी बार सीमित ओवर की सीरीज में इस साल मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते नजर आए थे। वह इस दौरे से निजी कारणों के चलते बीच में ही लौट आए थे। इसके बाद वह मई में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी शामिल थे।

मैथ्यूज ने 2008 में डेब्यू किया था और वह टीम के अहम सदस्य रहे हैं। वह 25 वर्ष की उम्र में टेस्ट टीम के कप्तान बनाए गए थे और वह श्रीलंका के सबसे युवा कप्तान बने थे। मैथ्यूज ने अपने खेल में ध्यान केंद्रित करने को लेकर 2017 में कप्तानी पद छोड़ा था। अभी तक मैथ्यूज ने श्रीलंका के लिए 90 टेस्ट, 218 वनडे और 49 टी20 मैच खेले हैं।