
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप शुक्ला
बिलग्राम,मल्लावा। 159 मल्लावा विधानसभा में बृजेश कुमार उर्फ टिल्लू भैया भावी प्रत्याशी के रूप में आने से सियासत तेज हो गई है अपने पार्टी कार्यालय पर पत्रकरो को जानकारी देते हुए बताया है की मेरी विधानसभा में बढ़ती लोकप्रियता से सियासत में हलचल पैदा हो गई है समाजवादी पार्टी से टिकट के लिए एक तरफ बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया अपने एड़ी से चोटी तक जोर लगाए हुए हैं वहीं दूसरी तरफ पूर्व विधायक बृजेश वर्मा कोशिश जारी है पूर्व प्रत्याशी सुभाष पाल भी टिकट के लिए जो लगाएं अब देखना है कि पार्टी किसको प्रत्याशी का चेहरा बनाएगी इसी को लेकर हलचल देखने को मिली है पार्टी कार्यालय पर पहुंचे अचानक पूर्व मंत्री आबिद रजा खान बने पार्टी कार्यालय पर पहुंचने से हलचल तेज हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार सपा सरकार में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बनाए गए थे अखिलेश यादव के बहुत करीबी माने जाते हैं इसी को देखते हुए 159 विधानसभा में हलचल तेज हो गई है क्षेत्रों में भावी प्रत्याशी के रूप में दौड़ा मीटिंग नुक्कड़ सभाएं होने लगी सावन मास व बकरीद का त्यौहार आने से विधानसभा में भावी प्रत्याशियों द्वारा अपनी अपनी होर्डिंग लगाई है प्रचार प्रसार जोरों से चल रहा है वही सपा भावी प्रत्याशी क्षेत्र में अपनी लोकप्रियता और बढ़ा दी है गुरुवार को सपा के हुए प्रदर्शनों में उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया काफी संख्या में भीड़ के साथ आकर एसडीएम बिलग्राम को ज्ञापन दिया था सभी लोगों की तरह तरह की चर्चाएं होने लगी थी टिल्लू भैया के समर्थक व कार्यकर्ता दिल और जान से मेहनत में लगे हुए धरना प्रदर्शन के दौरान गुटबाजी भी देखने को मिली थी अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग फोल्डिंग ही बनाई गई थी इसी को देखते हुए बृजेश कुमार उर्फ टिल्लू भैया बढ़ती लोकप्रियता से दावेदारों की चिंता बढ़ा दी है वही बृजेश कुमार और टिल्लू भैया के समर्थक भी अपना दावे के साथ कह रहे हैं कि टिकट अगर मिलेगा तो टिल्लू भैया को ही मिलेगा और विधानसभा में बहुत स्नेह प्यार आशीर्वाद मिला है अब देखना है कि पार्टी किसको सेहरा बांधेगी।
