लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला घोंटकर हत्या



सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार

शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हसनापुर में दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व मृतका के पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक बिधिक कार्यवाही शुरू कर दी।

मृतका के पिता सतीश चंद्र नि0 द्वारनगला थाना पचदेवरा जनपद हरदोई के अनुसार उसकी पुत्री रीना देवी उम्र लगभग 22 बर्ष की शादी 02 बर्ष पूर्व मुलायम उर्फ अनुभव पुत्र रमेश चंद्र नि0 ग्राम हसनापुर थाना शाहाबाद जनपद हरदोई से हिन्दू रीतिरिवाज से हुई थी। शादी के उपरांत मृतका रीना देवी के ससुरालीजन दहेज में एक भैंस व एक लाख रुपये मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर तरह-तरह की यातनाएं व मारपीट करने लगे। पूर्व में भी कई बार जान से मार डालने का प्रयास किया। इस संबंध में पुलिस को भी सूचित किया गया था। मृतका के पिता ने कई बार समझाया भी कि दहेज की इतनी बड़ी रकम देने में सक्षम नही है। इसके बाबजूद जनबरी 2021 में दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री को घर से निकाल दिया। इस पर आपसी समझौता कर पुत्री को ससुराल भेज दिया गया लेकिन मांग पूरी न होने पर बुधबार को पति मुलायम उर्फ अनुभव,ससुर रमेश चन्द्र, सास रानी, जेठ लल्ला व उसकी पत्नी रामगुनी ने विवाहिता का रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

सुचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपियों पर सुसंगत धाराओं में  मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी।