सत्यबन्धु भारत | रजत अवस्थी
उन्नाव | मामला सफीपुर कोतवाली का है, कस्बे के अति व्यस्ततम मुख्यमार्ग पर मैजिक चालक वाहन खड़ा कर सवारी भरने लगा, जिससे सड़क पर जाम लगने लगा। इसीबीच कोतवाली में तैनात दरोगा लल्लूराम भदौरिया उधर से गुजर रहे थे। जाम देख दरोगा ने चालक से वाहन हटाने को कहा मगर उसने अनसुनी कर दी। फिर क्या था दरोगा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और चालक पर टूट पड़े।
गालियों से नवाजते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। किसी ने दरोगा के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। चालक की पिटाई के वायरल वीडियो को एसपी आनंद कुलकर्णी ने सज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से दरोगा को निलंबित कर जांच सीओ सफीपुर बीनू सिंह को करने के निर्देश दिए।
