लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

टॉपटेन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,भेजा गया जेल



 सत्यबन्धु भारत

टड़ियावां,हरदोई। बुधवार को स्थानीय पुलिस ने एक वांछित चल रहे टॉपटेन हिस्ट्रीशीटर को एक तमन्चे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।आरोपी को जेल भेजा गया।

प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 जून  मंगलवार की रात उनके व उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह,हेड कांस्टेबल बलवंत एवं कांस्टेबल शेखर द्वारा एक हिस्ट्रीशीटर टॉप टेन अपराधी तैयब पुत्र नवी निवासी पड़री को टड़ियावां के पास शारदा नहर पटरी से एक नाजायज 315 बोर तमन्चे व 1 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।आरोपी के विरुद्ध आर्म एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।बताया कि आरोपी मु0अ0सँ0 324/021 आबकारी अधिनियम में वांछित था।आरोपी का एक लम्बा आपराधिक इतिहास है।आरोपी के विरुद्ध स्थानीय थाने पर आर्म एक्ट,जानलेवा हमला,गुण्डा एक्ट,गैंगस्टर आबकारी अधिनियम आदि के 10 अभियोग पंजीकृत हैं ।आरोपी को माननीय न्यायालय भेजा गया।विधिक कार्यवाही जारी है।