
सत्यबन्धु भारत
बेहटागोकुल,हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सकाहा में स्थित श्री संकट हरण सकाहा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। लेकिन कोविड प्रोटोकॉल के चलते दर्शन के लिए मंदिर के कपाट तो खुले रहे लेकिन भीड़ इकट्ठा ना हो इसलिए मेन गेट बंद रखा गया। बाहर से ही सभी श्रद्धालुओं ने भगवान आदिदेव महादेव के दर्शन किए। कुछ भक्तों ने दर्शन को लेकर बहस भी की लेकिन सभी की सुरक्षा को देखते हुए गेट नहीं खोला गया। सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे एसओ राजेश कुमार राय ने लोगों को समझाकर नियम के अनुरूप ही दर्शन करने की बात कही।
