40 लीटर अवैध कच्ची शराब व बनाने के उपकरण बरामद,2 पर मुकदमा दर्ज

सत्यबन्धु भारत।
हरियावां/हरदोई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे अभियान में आज थाना हरियावा के ग्राम हिंगवा पुर, मोरवा में आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा दबिश दी गई। दबिश दौरान लगभग 40 लीटर कच्ची शराब तथा लगभग 600 किलोग्राम लहन एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। कुल 2 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम राम अवध सरोज, हेड कांस्टेबल उपेंद्र सिंह, जमालुद्दीन खान, कांस्टेबल चंद्रमोहन सिंह, चालक राहत खान एवं पुलिस टीम से एसएसआई कप्तान सिंह, कांस्टेबल बृजेश एवं महिला कांस्टेबल प्रीति मौजूद रहे।
