लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने खुद को मारी गोली मौत



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव। बीघापुर थाना क्षेत्र के गांव अरम में सोमवार दोपहर लगभग 3:00 बजे गोली  लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई परिजन व पड़ोसी आनन-फानन लेकर बीघापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर मामला पुलिस में जाता देख परिजन डॉ को मरीज की गंभीरता बता घायल को  लेकर निकल लिए। 

बताते चले कि ग्राम सभा  अरम निवासी विमल द्विवेदी की 40 वर्षीय पत्नी पूजा को सोमवार लगभग 2:00 बजे पेट में बाई ओर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी व परिवारी जन मौके पर पहुंचे जहां विमल द्विवेदी के पत्नी पूजा लहूलुहान पड़ी थी परिजन व पड़ोसी आनन-फानन घायल पूजा को लेकर बीघापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टर ने इलाज प्रारंभ कर थाने में सूचना के पत्रक बनाने लगे तो थाने में सूचना की बात पर परिजन पूजा को गंभीर बताते हुए बिना रिफर कराए उसे लेकर भाग खड़े हुए।जहाँ रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार पारिवारिक कलह के चलते उसने यह कदम उठा लिया।वही प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार गौतम ने बताया कि परिजनों द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई है। बताते चलें कि घायल पूजा के घर में लाइसेंसी असलहा नहीं है।