लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सहकारी समिति बीकापुर में सभापति पद के लिए चुनाव सम्पन्न



सत्यबंधु भारत।गुलशन सिद्दीकी

बीकापुर अयोध्या। बहुप्रतीक्षित सहकारी किसान सेवा समिति बीकापुर के सभापत ि चुनाव को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार को संपन्न करा दिया गया। निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि दिन भर चली नामांकन प्रक्रिया में 2 उम्मीदवारों ने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। कुल 9 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए सुरेश चंद पांडेय के पक्ष में जनादेश देकर उनको सभापति पद के लिए चुन लिया। सुरेश चंद्र पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दिनेश कुमार पांडेय को एक मत के अंतर से पराजित किया। बताते चलें कि सहकारी किसान सेवा समिति बीकापुर में निर्वाचित सभापति राम अजोर चौबे के निधन के बाद लंबे अरसे से सभापति के चुनाव को लेकर कवायद चल रही थी। जिसे स्थानीय प्रशासन ने मूर्त रूप देते हुए आज नया सभापति मतदान के जरिए नियुक्त कर दिया। भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार सुरेश चंद्र पांडेय ने जीत के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए दावा किया कि सभी सदस्यों के सम्मान तथा सभी किसानों के हित में प्रयासरत रहेंगे। फिलहाल इस जीत के बाद स्थानीय भाजपाइयों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। भाजपा नेता राजू सिंह , अवतंस तिवारी सिक्कू , दिग्विजय सिंह बुक्कू , राकेश यादव , विमल मिश्रा , अरुण पांडे , अमित तिवारी ,संजय तिवारी ,  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।