
सत्यबन्धु भारत
बेनीगंज हरदोई। भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन ने पिछले एक साल से चल रहे चक मार्ग खाली कराने व संगठन के महामंत्री ध्रुव सिंह के सुसाइड करने के मामले में प्रताप नगर बेनीगंज मार्ग पर सड़क के किनारे बैठकर किया जा रहा धरना प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी कोतवाली बेनीगंज अन्तर्गत ग्राम सभा झरोइया में गांव के बीचो बीच सरकारी नक्शे पर चकरोड निकला हुआ है जिस चकरोड पर सालों से अवैध रूप से दबंगों का कब्जा है जिसके चलते गांव वालों को खेतों को नालियों से होकर गुजरना पड़ता है इस संबंध में गांव के लोगों द्वारा कई बार शिकायत प्रार्थना पत्र दिया गया अधिकारियों की उदासीनता व दबंगों से मिलीभगत के चलते इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिसकी लड़ाई पिछले एक साल से संगठन के महामंत्री रहे ध्रुव सिंह लड़ रहे थे। जिसमें यूनियन की तरफ से यह आरोप है कि सरकारी अधिकारियों की उदासीनता के चलते ध्रुव सिंह ने पिछले दिनों आत्म हत्या कर ली थी। जिससे आक्रोशित होकर भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन के जिला अध्यक्ष पुनीत मिश्रा द्वारा 23 जून को उप जिलाधिकारी संडीला मनोज श्रीवास्तव को चक मार्ग खाली कराने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था। जिसके संबंध में 26 जून 2021 को राजस्व कर्मियों द्वारा उस चकरोड को ना खाली कराकर दूसरे चकरोड पर दिखावटी कार्रवाई कर दी गई तथा रसूख दारों के खेत छोड़कर गरीब किसानों के खेतों में चक मार्ग नाप दिया गया जिसके चलते यह समस्या अभी भी बनी हुई है जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन द्वारा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं इस पूरे मामले पर बेनीगंज कोतवाली प्रभारी राजकरन शर्मा ने बताया ध्रुव सिंह की मौत अधिक शराब पीने से हुई है तथा चक मार्ग राजस्व टीम व पुलिस टीम द्वारा खुलवा दिया गया है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ज़िला अध्यक्ष पुनीत मिश्रा ने कहा कि जब तक इस मामले पर निष्पक्षता पूर्वक कार्यवाही कर चक रोड को खुलवा नहीं दिया जाता एवम खड़ी दीवाल को गिरा नहीं दिया जाता तब तक धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं किया जाएगा जिस के संबंध में तहसीलदार अंबिका चौधरी ने ज्ञापन पर लिखित रूप में दिया है कि 07 जुलाई तक मामले को सुलझा दिया जाएगा।
