
सत्यबन्धु भारत
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। यहां अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उन्होंने करीब 1500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह से कोरोना फैला, उससे निपटना आसान नहीं था लेकिन कोरोना की रोकथाम के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बढ़िया काम किया।
