लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

हरिदासपुर गांव में सैंपलिंग करती स्वास्थ्य टीम



 सत्यबन्धु भारत । गुलशन सिद्दीकी


बीकापुर।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य टीम द्वारा लगातार कोबिड जांच की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को सीएचसी के अलावा  विकासखंड क्षेत्र के हरिदासपुर गांव में आरटी पीसीआर एवं एंटीजन जांच के लिए कुल 85 लोगों का सैंपल लिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर के अधीक्षक अब्दुल खतीब अंसारी ने  बताया कि एंटीजन जांच में सभी  लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। बताया कि विकासखंड क्षेत्र के हरिदासपुर गांव में  एंटीजन एवं आरटी पीसीआर 30 तथा होटल पर 11 लोगों का आरटी पीसीआर एवं एंटीजन जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसके अलावा सीएचसी बीकापुर में 44 लोगों का जांच के लिए सैंपल लिया गया। यह भी बताया कि सभी के सैंपल को आरटी पीसीआर जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।