लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सपा का हर कार्यकर्ता एक,एकजुट होकर लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाब -मुजीब ख़ाँ



सत्यबन्धु भारत।रोहित दीक्षित

हरदोई। 155 विधानसभा शाहबाद समाजवादी पार्टी जनपद हरदोई के नेता मुजीब खां ने अपने आवास पर  प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है लोगों की आवाज को दबा रही है जनता में नफरत पैदा करके अपने फायदे के लिए तुच्छ राजनीति कर रही है उत्तर प्रदेश सरकार ने जनता के बीच में कोई ऐसा काम नहीं किया है जो जनता के हित में हो। वर्तमान सरकार का एक ही एजेंडा है नफरत फैलाना और सत्ता पर काबिज करना। शिक्षा क्षेत्र में जो गिरावट आई है वह किसी से छिपी नहीं है,छात्र छात्राओं का मनोबल टूट रहा है और अगर यही स्थिति रही तो देश उन्नति नही कर पायेगा। पेट्रोल डीजल खाद के दाम आसमान छू रहे हैं सरकार किसानों के साथ यह सरकार खिलवाड़ कर रही है अभी हाल में ही जिला पंचायत ब्लाक प्रमुख के चुनाव हुए थे उपचुनाव में जिस तरीके से गुंडई के दम पर चुनाव जीता गया वह पूरी तरीके से लोकतंत्र की हत्या हुई है पुलिस के बल चुनाब जीता गया। विधानसभा के चुनाव में प्रदेश की जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। 2022 में अखिलेश यादव की सरकार आ रही है। फिर से उत्तर प्रदेश का विकास होगा। भाजपा सरकार जनता से हटकर ऐसे मुद्दों को उछाल रही है जिससे कि इसको चुनाव में फायदा मिले लेकिन इस प्रदेश की जनता बहुत लिखी पढ़ी है सब जानती है कौन मेरा हित करेगा कौन मेरा हित नहीं करेगा I बेरोजगार युवा सड़को पर पिट रहा है।

उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर् ता शाहबाद विधानसभा के गांव-गांव का दौरा करेगा और जनता के बीच में जाकर भाजपा के अत्याचार को जन-जन तक पहुंचाएगा।

 अंत में उन्होंने कहा शाहबाद विधानसभा का एक-एक कार्यकर्ता एकजुट है कोई कहीं अलग नहीं है वक्त आने पर सभी लोग एक मंच पर होंगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिसको भी टिकट देंगे वहीं चुनाव लड़ेगा।

इस मौके पर शाहिद खान छात्र नेता उधन लाल वर्मा,ओमप्रकाश लोधी, सुरेश वर्मा,संतोष यादव,दिलीप यादव, नईम खान,नूर खान,आजम खान,शकील खान,मुंशीलाल चंचल, रिक्शा यूनियन के पूर्व अध्यक्ष मुन्ने खां मौलाना फुरकान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।