
सत्यबन्धु भारत।अरुण शुक्ला
फतेहपुर (बाराबंकी)। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की शिनाख्त पिता ने करते हुए बेटे की हत्या कर फेंके जाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे ग्राम साढ़ेमऊ निवासी पिता नंहू ने शव की शिनाख्त बेटे सूरज के रूप में करने के बाद कोतवाली पहुंचकर बेटे की हत्या का आरोप गांव के ही एक युवक समेत कुछ अन्य लोगों पर लगाया है।मामला बड्डूपुर थाना क्षेत्र का है। गुरुवार को भगौली तीर्थ रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात युवक का शव मिला था। युवक के गले व शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटों के गहरे निशान थे। पहचान न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव को जिस वाहन में रखकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया था, उसका चालक साढ़ेमऊ गांव का ही निवासी था गांव के नन्हू के बेटे के लापता होने पर वह नन्हू को शव विच्छेदन गृह लेकर आया, जहां पिता नन्हू ने शव की पहचान पुत्र सूरज के रूप में की ली। उसने बेटे की हत्या करने का आरोप गांव की ही एक युवक व उसके अन्य साथियों पर लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया गया कि उसका बेटा सूरज को गांव के ही युवक दीपू सरैंया दलजीत में रहने वाले अपने मामा के घर बुलाकर ले गया था।
रात करीब नौ बजे दोनों शराब के नशे में देखे गए था। ऐसे में दीपू ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या कर शव को रेलवे स्टेशन पर फेंका होगा। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही तय होगी।
