
सत्यबंधु भारत। गुलशन सिद्दीकी
बीकापुर अयोध्या। सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुर्घटना बुधवार की सुबह लगभग 8:00 बजे की है। बताया गया कि भैरोपुर टिकरा निवासी 26 वर्षीय राहुल कुमार पांडे पुत्र सालिक राम पांडे सुबह घर से नौकरी पर जा रहे थे कि घर से थोड़ी दूर जाने पर बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से गिर गये। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया जहां पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
