लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

समाजवादी कार्यकारणी के विस्तार में समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर

 


सत्यबन्धु भारत

मल्लावां हरदोई। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डाक्टर राजपाल कश्यप ने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए, कल्याण सिंह पटेल पुत्र स्व राम स्वरुप निवासी तेरवा गौसगंज को प्रदेश सचिव नियुक्त किया। यह ख़बर जैसे ही उनके समर्थकों को मिली  सबमें खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव कल्याण सिंह पटेल के मल्लावां प्रथम आगमन विधानसभा 159 बिलग्राम मल्लावां विधानसभा समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया के कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार वर्मा जीतू ने पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। वही नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव ने कहा कि जो पार्टी ने जिम्मेदारी उन्हे सौंपी है,उसका  कर्त्तव्य निष्ठा के साथ निर्वाहन करुंगा। और आने वाले विधानसभा चुनाव में तन मन से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को सफल बनाने काम करुंगा।इस मौके पर मुख्य रूप से बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया, बुद्धि प्रकाश,हरिनाम यादव गुरु जी, विमल सिंह पटेल, अश्विनी कुमार, सोनेलाल यादव,संदीप शुक्ला, फरीद खान,हर्ष पटेल, सुमित पटेल, शमशाद हुसैन सहित सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।