लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत



सत्यबन्धु भारत

शाहबाद,हरदोई। एगवा स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे पटरी पार करते समय ट्रैन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एगवा गोटिया निवासी रामनरेश की 16 वर्षीय पुत्री सोनी अपनी चार बहनों में दूसरे स्थान पर थी। उसके दो भाई हैं। सोनी घर पर रहकर अपनी मां नन्ही देवी के साथ घरेलू काम में हाथ बटाती थी। बुधवार की शाम घर से खेतों की ओर सोच के लिए जा रही थी। गांव के पास से निकली रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत दर्दनाक मौत हो गई। किसी तरह परिजनों को सूचना मिली परिजन रोते बिलखते रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। जब तक सोने की मौत हो चुकी थी।