
सत्यबन्धु भारत। दीपक मिश्रा
उन्नाव। जनपद में शासन की प्राथमिकता में शामिल गौशाला निर्माण के मामले में उन्नाव की बिछिया विकास खंड में कई स्थानों पर लापरवाही का मामला सामने आ रहा है गौशाला निर्माण कार्य पूरा न होने से बेसहारा पशुओं की समस्या लाइलाज बनी हुई है।इससे किसानों की फसल को छुट्टा पशु बर्बाद कर रहे हैं। विकास विभाग की लापरवाही से किसानों में आक्रोश है। बिछिया विकास खंड के ग्राम पंचायत लालपुर,मैता व सराय कटियान में लगभग एक वर्ष पूर्व अस्थाई गौशाला बनाने के लिए आदेश हुआ था। भूमि का सीमाकंन होने के बाद निर्माण कार्य भी शुरू हुआ लेकिन अभी तक गौशाला बनकर तैयार नहीं हो सकी। गौशाला का निर्माण नहीं होने से बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। किसानों में मनोज , अरविंद, संजय , राकेश व अजय कुमार आदि ने आरोप लगाया कि कार्यदाई संस्था द्वारा पैसा निकालकर आधा-अधूरा कार्य करवाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। गौशाला निर्माण का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अब पशुओं से खेत का बचाव होगा लेकिन एक वर्ष बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना हैं कि ये गौशाला चालू होने से किसान की फसलें बर्बाद होने से बच जाती। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से क्षेत्र में सैकड़ो अन्ना मवेशी सडकों पर घूम रहे हैं
