
सत्यबन्धु भारत। जोतेश अवस्थी
टड़ियावां,हरदोई। बुधवार को पुलिस अधीक्षक हरदोई अजय कुमार पांडे ने जनपद के थाना टड़ियावां का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक राय सिंह के साथ बैडमिंटन कोच का भी उद्घाटन किया। एक राउंड बैडमिंटन खेलने के पश्चात थाने की साफ-सफाई, शस्त्रागार,अभिलेखों के रख रखाव का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं
पूरे कोतवाली परिसर व आरक्षी आवासों की सफाई का भी जायजा लिया। जिससे सन्तुष्ट होते हुए कोतवाल सहित समस्त स्टाप की सराहना की। उन्होंने पूरे स्टाप को कोविड-19 का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क पर तैनात हेड कांस्टेबल दयारानी एवं गीता से वार्ता की। वहीं चौकीदारों को साइकल व टार्च वितरित कीं। जिन्हें पाकर चौकीदारों के चेहरे खिल गए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद किया। साथ ही चौकीदारों से वार्ता करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने व गश्त करने के लिए निर्देशित किया।ततपश्चात आगामी त्यौहार ईद व कांवर यात्रा के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक व स्टाप के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए अपराध संबंधी जानकारी ली। साथ ही अराजकतत्वों पर नकेल कसने व अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान श्री पांडे संतुष्ट रहे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक रायसिंह उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह व समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
