लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

यूपी में अनलॉक : जिम, सिनेमा हाल और खेल के मैदान खुले, फिलहाल बंद रहेंगे स्वीमिंग पूल


सत्यबन्धु भारत। 

न्यूज़ डेस्क।  कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण कोरोना कफ्र्यू में बंद किए गए सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स, जिम, स्पोर्ट्स स्टेडियम सोमवार से खुल जाएंगे। इन्हें सिर्फ सोमवार से शुक्रवार तक खोलने की अनुमति होगी। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। शासन का आदेश मिलते ही डीएम आलोक तिवारी ने जिम, सिनेमाहाल आदि खोलने का आदेश जारी कर दिया है। ये भी कहा गया है कि प्रवेश से पहले हर व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइज किया जाए। जांच के दौरान यदि किसी के शरीर का तापमान अधिक हो, तो उसे प्रवेश न दिया जाए।

कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद जब लगातार मौतों की संख्या बढऩे लगी तो शासन ने कोरोना कर्फ्यू लगा दिया था। इसी के साथ ही होटल, जिम, बाजार, पार्क आदि बंद कर दिए गए थे। अब उन्हें एक- एक कर खोला जा रहा है। बाजार, होटल, पार्क आदि पहले ही खोल दिए गए थे। सिर्फ सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स, जिम, स्पोर्ट्स स्टेडियम को ही अनुमति मिलना शेष था। सोमवार से इन्हीं भी खोल दिया जाएगा। डीएम आलोक तिवारी ने बताया कि गेट पर ही पल्स आक्सीमीटर, सैनिटाइजर आदि रखना होगा। कोविड हेल्प डेस्क भी बनानी होगी। नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। पुलिस और एसीएम यह देखेंगे कि नियमों का पालन हो रहा है या नहीं।