लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

तमंचा व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार



सत्यबंधु भारत।गुलशन सिद्दीकी

 हैदरगंज अयोध्या। हैदरगंज थाने की पुलिस ने एक देसी अवैध तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार करके आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया है। हैदरगंज थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा 20 वर्षीय युवक चाँदबाबू पुत्र मो0 समीम निवासी माँझा सोनौरा थाना हैदरगंज को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 168/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग दर्ज करके चालान किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिवाकर कुमार के साथ पुलिस टीम शामिल रही।