
सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुत्री के साथ गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री को गांव का ही एक युवक जबरन उसका हाथ पकड़ कर गन्ने के खेत में खींच ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर कुछ लोग दौड़कर आ गए उनके ललकारने पर युवक भाग गया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है पुलिस मामले की जांच पड़ताल और आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
