पीड़िता ने बताया लड़ाई झगड़ा औरतों के बीच हुआ और मुकदमा हमारे पति पर दर्ज कराया गया। पीड़िता ने बताया घटना के समय हमारे पति गए थे काम पर।

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यबंधु भारत
अयोध्या। मामला ब्लॉक हैरनटीनगंज क्षेत्र के अंतर्गत बछई का पुरवा का है। बताते चलें शिकायतकर्ता विजय कुमार ने विपक्षीगण खुशीराम और जितेंद्र पर आरोप लगाते हुए बताया है कि इन्होंने हमारे परिवार के तीन व्यक्तियों के खिलाफ हरिजन एक्ट में फर्जी मुकदमा दर्ज करवा कर फंसा दिया है। जिसके चलते पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी बीकापुर, वरिष्ठ पुलिस कप्तान अयोध्या, और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करके मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने हेतु न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया की हरिजन एक्ट मामले में हमारे गांव के ही 11 पुरुष और 3 महिला ने शपथ पत्र देकर बकायदा यह बतलाया है कि उक्त मामले में पीड़ित को फर्जी वा कूट रचित तरीके से हरिजन एक्ट मुकदमा में फंसाया गया है। पीड़िता कुसुम ने बताया कि जब विपक्षी गढ़ आम का पेड़ लगा रहे थे और हम ने मना किया तो उन्होंने मेरे साथ अभद्रता करते हुए अश्लील हरकतें की और मां बहन की गाली देते हुए कहा चली जाओ नहीं तो तुम को जान से मार देंगे। पीड़िता ने यह भी बताया कि विपक्षी गढ़ मेरा वीडियो बनाकर उल्टा मेरे परिवार के तीन लोगों पर हरिजन एक्ट का फर्जी मुकदमा कोतवाली बीकापुर में पंजीकृत करा दिया है। बताते चलें पीड़िता के बताया अनुसार जब महिलाओं को लेकर आपस में बाद विवाद हुआ तो उस समय जिन पर मुकदमा दर्ज किया गया है वह सब मौके वारदात पर थे ही नहीं। तो वहीं दूसरी तरफ शिकायतकर्ता विजय कुमार मीडिया के समक्ष अपनी बातों को रखते हुए बताया कि विपक्षी गढ़ दबंग वा झगड़ालू किस्म के व्यक्ति हैं जो आए दिन लोगों को फर्जी हरिजन एक्ट मुकदमे में फसाते रहते हैं। शिकायतकर्ता विजय कुमार का यह भी कहना है कि विपक्षी गढ़ पहले हरिजन एक्ट का फर्जी मुकदमा दर्ज करवाते हैं उसके बाद पीड़ित से यह कहते हैं एक लाख रुपए दे दो हम कंप्रोमाइज करने को तैयार है। शिकायतकर्ता का कहना है हम गरीब आदमी एक लाख कहां से दे। फिलहाल आपको बताते चलें इस पूरे मामले की जांच बीकापुर के क्षेत्राधिकारी के द्वारा की जा रही है।
