
सत्यबन्धु भारत।रोहित दीक्षित
शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद-सांडी रोड पर शाहबाद कोतवाली के क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सराय कमालुद्दीनपुर गांव के पास शराब के नशे में धूत तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार होमगार्ड ने मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र को मारी ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिता-पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घायलों व नशे में धुत होमगार्ड को सीएचस ी शाहाबाद पहुंचाया। दुर्घटना में घायल विपुल शुक्ला ने बताया कि वह अपने पिता के साथ शाहबाद से आ रहा था जैसे ही वह सरायकमालुद्दीनपर के पास पहुँचा कि शिरोमणिनगर से शाहबाद की तरफ़ जा रहे शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार होमगार्ड ने सामने से ज़ोरदार टक्कर मारी दी जिसमें वह और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। बहीं पीआरबी पर तैनात रजनीश शुक्ला ने मानवता दिखाते हुए घायलों व नशे में धुत होमगार्ड को सीएचसी शाहाबाद पहुंचाया।
