लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

दीन मोहम्मद हत्याकांड में पुलिस ने चार अभियुक्तों को भेजा जेल


 

सत्यबन्धु भारत

उन्नाव।  बांगरमऊ नगर के दीन मोहम्मद हत्याकांड में नामित पांच आरोपियों  में से पुलिस ने आज 4 आरोपियों को जेल भेज दिया है । गौरतलब है कि नगर  मोहल्ला गुलाम मुस्तफा निवासी  राजेन्द्र कुमार पुत्र नन्हू  गत रविवार को अपने घर की दीवार बना रहे थे । पड़ोसी  दीन मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद ने राजेन्द्र से कहाकि  अपनी सीमा में ही   दीवार का निर्माण करें ।   इसी बात को लेकर दोनों पक्षो विवाद ने तूल ले लिया। बात इतनी बढ़ गई कि राजेन्द्र व  उनकी पत्नी  रामेश्वरी पुत्री लक्ष्मी एवं  संध्या ,  शिल्पी और  पुत्र हिमांशू     दीन मोहम्मद को मारने पीटने  लगे। दीन मोहम्मद के साथ मारपीट होते  देख उसकी  रिश्तेदार यास्मीन पत्नी छोटे,शमा पत्नी शान मोहम्मद बचाने के लिए दौड़ी ,   तो राजेन्द्र आदि   ने  उन पर भी सरिया व डंडों से  हमला कर दिया। मार पीट में दीन मोहम्मद  , शमा व यासमीन  गंभीर रूप से घायल हो गए  । परिजन दीन मोहम्मद  समेत  सभी घायलों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पँहुचे। यहां के  डॉक्टरों ने  दीन मोहम्मद की हालत नाजुक बताकर अन्यत्र रेफर कर दिया। परिजन  दीन मोहम्मद को लखनऊ  लेकर जा रहे थे।तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था ।  मृतक के पुत्र इसरार ने राजेन्द्र समेत पांचो लोगो को नामित कर  घटना की  रिपोर्ट दर्ज कराई थी । आज  पुलिस में घटना में नामित राजेंद्र उसकी पत्नी रामेश्वरी , पुत्र हिमांशु समेत  4 को जेल भेज दिया ।