लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

क्रय केंद्रों पर खेल,दो-चार बीघा के काश्तकारों का लाखों में बिका गेंहू

 टडियावां क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद में हेराफेरी,जांचकर कार्यवाही की मांग





सत्यबन्धु भारत।सीवी आजाद

टड़ियावां,हरदोई। जनपद में गेहूं क्रय केंद्रों पर हुई खरीद फरोख्त में जमकर हेराफेरी की गयी है। ऐसे किसान जिनके पास एक एकड व उससे भी कम खेत के काश्तकार है, उन किसानों के नाम से लाखों व करोडों रूपए में गेहूं की खरीद फरोख्त दर्शाकर घोटाला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उदाहरण के तौर पर टडियावां के एक क्रय केंद्र पर हुई हेराफेरी की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। 

टडियावां के ग्राम साखिन रमुआपुर निवासी पूर्व प्रधान विनोद कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में एक क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद में किए गए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है कि एक क्रय केंद्र पर एक एकड से कम काश्तकारों के नाम फर्जी दस्तावेज तैयार कर कई लाखों के गेहूं बिक्रय किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम साखिन निवासी विनय सिंह पुत्र राधेश्याम, रामदेवी पत्नी रामसेवक, देशराज पुत्र सतनू, लियाकत पुत्र अजीम, छोटे पुत्र रिक्खा, रघुराज पुत्र मंगा, लालबहादुर सिंह, शैलेन्द्र कुमार, बीना पत्नी अजय सिंह, चन्द्रसेन पुत्र सुदामा, रितुराज पुत्र मंगा, लक्षमण पुत्र हीरा, सत्यपाल पुत्र शिवबक्श, नफीस, हसीफ, सूरज पाल पुत्र कनौजी, मनोज पुत्र हेमराज, सन्तराम पुत्र सुक्खा, मुनीर गाजी, नरेश पुत्र हरिहर सिंह, नन्ही पत्नी नन्हके, रामकुमार समेत कई ऐसे काश्तकार है जो एकड से कम के काश्तकार है, जिनके नाम फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखो करोडों के गेहूं बिक्रय किया गया है। पूर्व प्रधान का आरोप है कि उसने पूर्व में जिला प्रशासन से भी शिकायत की थी लेकिन मामले पर पर्दा डाल दिया गया है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।