लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

इंजन के पटे में फंसकर बीडीसी सदस्य की हुई दर्दनाक मौत

 24 वर्ष की उम्र में बीडीसी का चुनाव जीतकर किया था नाम रोशन 



सत्यबन्धु भारत।मुनीश कुमार

पिहानी,हरदोई। पिहानी ब्लॉक के ग्राम पंचायत वाजिद नगर से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए निशान सिंह पुत्र गुरविंदर सिंह उर्फ गेला निवासी कुल्हौरा फार्म उम्र लगभग 24 वर्ष की इंजन के पटे में फस कर दर्दनाक मौत हो गई।

वह अपने घर में जानवरों के लिए चारा इंजन से काट रहे थे। इसी बीच इंजन का पट्टा पुली से नीचे उतर गया। उसे संभालने के चक्कर में वह इंजन के पटे में फस गया। घर में रह रहा बबलू उम्र 15 वर्ष निवासी छुट्टू पुरवा  ने इंजन जब तक बंद किया तब तक निशान सिंह बुरी तरह घायल हो गया। घर पर वह और बबलू दोनों ही थे। परिजन घर पर नही थे। घरवाले निशान सिंह के लिए लड़की देखने गए थे।

बबलू ने घर से बाहर निकल कर लोगों को यह जानकारी दी तो पड़ोस के लोग दौड़े और परिवार वालों को सूचना दी, परिवार के लोग उसे आनन-फानन में शाहजहांपुर एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहां से उसे बरेली रेफर कर दिया। बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके अंतिम संस्कार में ब्लाक प्रमुख कुशी बाजपेई, जिला पंचायत सदस्य सोनू भारती, वाजिद नगर प्रधान राजेश, पूर्व प्रधान राभा बबलू द्विवेदी, गिरीश बाजपेई सहित काफी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्रामीणों की भारी भीड़ शामिल हुई।