शिकायत करने के बाद भी नही हो रही है कार्यवाही ।खंड विकास अधिकारी ने कहा बहुत ही जल्द बनाता हूं हैंडपंप

सत्यबन्धु भारत।श्रवण चौहान
बाराबंकी के विकासखंड सिद्धौर की ग्राम पंचायत सैदनपुर के ग्राम ख्वाजा नगर में ग्रामीणों को पानी पीने की किल्लत है,, जिसके चलते वह प्रदर्शन करने को भी मजबूर हैं। कई बार इसकी शिकायत ग्राम विकास अधिकारी ,खंड विकास अधिकारी, समेत अन्य अधिकारियों से की गई है लेकिन अभी तक इनकी समस्या निस्तारित नहीं हुई है , गांव की ही रहने वाली आरती देवी कहती है कि सरकारी हैंडपंप खराब होने की वजह से बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसके अलावा जानवरों को भी पानी पिलाने में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं लेकिन जिम्मेदार गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इसी क्रम में रामदुलारी ने कहा कि साहब अगर सरकारी हैंडपंप बन जाता है तो बहुत-बहुत धन्यवाद उन्होंने कहा कि बहुत से शिकायत पत्र मोहल्ले के लोग दे चुके हैं लेकिन अभी तक सरकारी हैंडपंप नहीं बना है । रामपाल कहते हैं कि जिनके घर के सामने सरकारी हैंडपंप लगा है वह मौके के प्रधान के सामने चुनाव लड़ चुके हैं इसीलिए सरकारी हैंड पंप की रिपेयरिंग नहीं हो रही है निजी खुन्नस निकालने के लिए ग्राम प्रधान हम लोगों को भी परेशान करने का काम कर रहे हैं. इसके अलावा एक बार फिर खंड विकास अधिकारी सिद्धौर को करीब 2 दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अंगूठा लगाकर सरकारी हैंडपंप बनवाने की मांग की है अब देखना यही है कि खंड विकास अधिकारी इस मामले पर कैसे गंभीरता दिखाते हैं। वही ग्राम प्रधान के लोगों के अनुसार यह बताया गया है कि अभी तक ग्राम पंचायत का खाता नहीं खुल पाया है
इस संबंध में क्या बोले जिम्मेदार अधिकारी:-
फिलहाल इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सिद्धौर से बात की गई तो उन्होंने पूरे मामले को बहुत ही गंभीरता से लेते हुए कहा कि बहुत ही जल्द सरकारी हैंडपंप की रिपेयरिंग करा दी जाएगी और उसमें जो भी समस्याएं हैं वह निस्तारित कर दी जाएंगी।
