लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अज्ञात वाहन से कुचलने से युवक की मौत



सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार

शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद थानाक्षेत्र  के अंतर्गत शाहाबाद-पाली मार्ग पर शफीपुर गांव के सामने अज्ञात वाहन से कुचलने से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पाली के अंतर्गत मो0 सराय सेफ नि0  पुनीत(23) पुत्र वलबीर मिश्रा व उसका साथी राममनोहर मिश्रा पुत्र गंगाप्रकाश रात्रि लगभग 10:30 बजे मोटरसाइकिल से शाहाबाद से पाली अपने घर जा रहे थे। दोनों युवक शराब के नशे में थे जैसे ही वह शफीपुर गांव के सामने पहुंचे कि पीछे बैठा पुनीत मोटरसाइकिल से गिर गया। उसका साथी राममनोहर मिश्रा को पता भी नही चला कि पीछे बैठा उसका साथी गिर गया। वह काफी दूर निकल गया। बहीं सड़क पर गिरे युवक को अज्ञात वाहन कुचलता हुआ निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।