लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

जहरीले जंतु के काटने से युवक की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर



 सत्यबंधु भारत। गुलशन सिद्दीकी

बीकापुर अयोध्या। किसी जहरीले जंतु के काटने से आम बीनने गए 14 वर्षीय युवक की हालत गंभीर जिला अस्पताल रिफर। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के हृदयपुर निवासी आलोक पाठक पुत्र हेमंत पाठक बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे घर से थोड़ी दूर पर आम बीनने गए थे जहां पर किसी जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया जानकारी मिलने पर परिजनों ने आलोक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया जहां पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर सतीश चंद्रा ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल भेज दिया है।