लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

दबंग कोटेदार से त्रस्त ग्रामीण हुए लामबंद,मीडिया को बयां किया दर्द



सत्यबन्धु भारत

शाहाबाद,हरदोई। जनपद हरदोई की तहसील शाहाबाद की ग्रामसभा धर्मापुर मे कोटेदार संतराम गुप्ता की दंबगई से ग्रामीणों में मायूसी देखने को मिली है ग्रामीणों ने अपनी परेशानी हमारे मीडिया को बताते हुए कहा कि कोटेदार संतराम गुप्ता अपनी दबंगई दिखाकर राशन वितरण करते समय कई बार दौड़ाता है और फिर भी राशन कम देता है,ग्रामीणों ने बताया कि वह 4 यूनिट पर 16 किलो और 6 यूनिट पर मात्र 20 से 22 किलो ही राशन देता है यानी कोटेदार प्रति यूनिट 1किलो से ज्यादा राशन कम देता है कई बार तो अंगूठा लगवा लेता है और जब राशन लेने जाओ तो आज कल करते करते 15 दिन निकाल देता है और ग्रामीणों का राशन हड़प लेता है कई ग्रामीणों ने बताया कोटेदार का पांच किलो बांट भी कम है इसलिए यह इलेक्ट्रानिक कांटा नही रखता। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत आनलाइन भी की लेकिन किसी अधिकारी ने कोई कार्यवाही नही की। कोटेदार पर कार्यवाही न होने के कारण दबंग कोटेदार के हौसले और बढ़ गये हैं कोटेदार कहता है जब हमे कम राशन मिलता है तो हम भी कम ही देंगे आपको जहां शिकायत करना है करो मेरा कुछ नही होगा वही राशन की दुकान धर्मापुर मे होने के कारण उसी ग्रामसभा के औढेरी गांव के ग्रामीणों को राशन लेने पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ता है कोटेदार एक दिन अंंगूठा लगवाता है और दूसरे दिन राशन देने के लिए बुलाता है और फिर गायब रहता है जिससे उन बेचारों को अपना काम छोड़कर बार बार दौड़ना पड़ता है ग्रामीणों का कहना है कि अगर कोटेदार पर कार्यवाही नही होती है तो वह मजबूरन तहसील पर धरना देने के लिए बाध्य होंगे अब देखना यह है कि लगातार शिकायत करने के बाबजूद कोटेदार पर जिम्मेदार क्या कार्यवाही करते है जिससे गरीबों को उनका पूरा राशन मिल सके और बार-बार राशन के लिए चक्कर न काटने पड़े।